फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आधार के लिए कतार में गुजर रहा दिन

Mon, 10 Feb 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली ब्लाक कार्यालय में आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी भीड । संवाद
विज्ञापन
शामली। आधार कार्ड बनवाना या अपडेट कराना है तो एक से डेढ़ माह का इंतजार करना पड़ेगा। जिले के हर सेंटर पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है। आधार बनवाने से लेकर अपडेट कराने के लिए लोग कतार में दिन गुजार रहे है। कहीं सर्वर डाउन तो कही कर्मचारियों की कमी के कारण लोग बैरंग लौट रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों स्कूलों में अपार आईडी और किसानों की फार्मर रजिस्ट्री व राशन ग्राहकों की ई-केवाईसी का कार्य जारी है। जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को आधार कार्ड बनवाने, आधार में मोबाइल व फिंगर प्रिंट अपडेट कराना पड़ रहा है। लोग अब सब कार्य छोड़कर आधार बनवाने व ठीक कराने मेें जुटे हुए हैं। सोमवार को आधार बनने की स्थिति को लेकर पड़ताल की तो हालात अच्छे नहीं मिले।
ब्लॉक कार्यालय, समय- सुबह 10 बजे
सुबह से ही कार्यालय पर आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई थी। पूछने पर कई महिला व पुरुषों ने बताया कि वह कई दिन से कार्य छोड़कर लाइन में लगते हैं। इसके बाद भी उनका आधार नहीं बन पा रहा हैं। झिंझाना के समीर, आदिल ने कहा कि एक माह तक की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

शामली का मुख्य डाकघर, समय- 11 बजे
यहां पर काफी संख्या में लोग आधार बनवाने के लिए लाइन में लगे हुए थे। बताया गया कि प्रतिदिन 25 से 30 टोकन ही दिए जा रहे हैं। केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही लंबी लाइनें लग रही है, जो दोपहर तीन बजे तक रहती है।
कैनरा बैंक, समय : दोपहर 1:30 बजे
यहां पर भी आधार सेंटर में कर्मचारी ही नहीं पहुंचे, जिसके कारण ग्राहक बैरंग ही लौटते नजर आए।
बोले लोग
शामली ब्लॉक कार्यालय पर लाइन में लगी मोहल्ला कलंदरशाह की महिला शबनम ने बताया कि वह चार माह से चक्कर काट रही है, उन्हें राशन के लिए ई-केवाईसी करानी थी, लेकिन आज तक उनका आधार अपडेट नहीं हुआ। चरण सिंह कॉलोनी के दीपक ने बताया कि उन्हें आधार अपडेट कराना था। दो दिन से लाइन में लग रहा है। नंबर आते ही सर्वर गायब हो जाता है। ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचे इरफान ने बताया कि उन्हें अपनी अपार आईडी के लिए बच्चों का आधार बनवाना था। रोज बच्चों को स्कूल न भेजकर लाइन में लगता है, लेकिन आधार नहीं बन पा रहा है। केंद्र पर डेढ़ माह तक की वेटिंग दी जा रही है।
यहां भी लगी रही लाइन
कांधला के डाकघर, ऊन में डाकघर, जलालाबाद स्थित डाकघर, कैराना स्थित डाकघर, शामली मुख्य डाकघर में लंबी लाइन लगी मिली
छह विभागों को दी हैं आधार बनाने की जिम्मेदारी
आधार बनाने के लिए सात विभागों को इसकी जिम्मेदारी दी गई हैं, जिसमें सभी डाकघर, ब्लॉक संसाधन केंद्र, सभी सीएचसी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सभी बीआरसी और बैंकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
अभी तक केवल 40 फीसदी ही बन पाई अपार आईडी
बीएसए लता राठौर व डीआईओएस जेएस शाक्य के अनुसार अपार आईडी बनवाने के लिए आधार जरूरी है। आधार गति की धीमी गति के कारण जनपद में केवल अभी तक दोनों विभागों की केवल 40 प्रतिशत ही अपार आईडी बन पाई है। कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जानी है।
कुछ समय पहले आधार को लेकर बैठक ली गई थी। सभी को समय से पहुंचकर आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए थे। आधार कार्ड बनवाने को लेकर समस्या चल रही है। जल्द ही सेंटरों की संख्या बढ़ाते हुए आधार बनवाए जाएंगे। -विनय कुमार तिवारी, सीडीओ।

शामली ब्लाक कार्यालय में आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी भीड । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें