सर्दी बढ़ने से दिन और रात का पारा गिरेगा
शामली। बूंदाबांदी के चार दिन बाद रात का पारा चार डिग्री लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को दिन में धूप निकलने से रात का पारा 9 डिग्री और दिन का पारा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सर्दी बढ़ने से अगले 24 घंटों में एक डिग्री पारा और लुढ़केगा।
रविवार की रात बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। बूंदाबांदी के बाद सुबह और शाम के समय कोहरा खत्म हो जाने के बाद पिछले चार दिनों से धूप निकलने से आम नागरिकों को ठंड से राहत मिली है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि कड़ाके की ठंड बढ़ने से शनिवार और रविवार को दिन का तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।