फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-दूसरे दिन सुबह 9 बजे तक छाया कोहरा, दिन में चटख धूप, दिन में एक और रात का दो डिग्री पारा बढ़ा,

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दूसरे दिन मंगलवार सुबह करीब 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। दिन मेें चटख धूप निकलने से दिन का पारा एक और रात का दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन सुबह में कोहरा छाया रहने की संभावना है। इसलिए किसान खड़ी फसलों में नमी बनाए रखें।
विज्ञापन

चार दिन में पारा बढ़ने से मौसम गर्म चल रहा है। मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं, 9 बजे के बाद धूप निकलने से मौसम गर्म हो गया। इससे दिन का पारा एक डिग्री और रात का पारा दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। आज दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा दस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चली। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी ग्रामीण डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन तक सुबह में कोहरा छाया रहने और दिन-रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से ठंड में कमी होने का अनुमान है। उन्होंने किसानों को सुझाव दिए कि खड़ी फसल में नमी बनाए रखें। आवश्यकतानुसार रसायन व पोषक तत्वों का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें