फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर्स डे बेटियों ने बनाई पसंदीदा डिश, बेटों ने ग्रीटिंग देकर किया विश

विज्ञापन
शामली में श्रुति और प्रणव ने अपने पापा के लिए नाश्ते में मूंग की दाल का चीला बनाते - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बच्चों फादर्स डे को अपने अपने घरों में अलग ही अंदाज में मनाया। बेटियों ने अपने पापा के लिए उनकी पसंदीदा डिश बनाई। बेटे भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी पापा के लिए अपने हाथ से ग्रीटिंग बनाकर गिफ्ट किया तो पापा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। संडे की छुट्टी में पूरे परिवार से हंसी खुशी से अपने घरों में इसे मनाया। कुछ लोगों ने अपने सैलिब्रेशन के फोटो हमसे शेयर किए ।
विज्ञापन

श्रुति, प्रणव ने पापा के लिए बनाए मूंग की दाल के चीले
शहर के उद्यमी वेदप्रकाश आर्य के घर उनकी बेटी श्रुति आर्य ने गुपचुप ढंग से अपने पापा के लिए उनकी पसंदीदा मूंग की दाल के चीले की तैयारी की थी। छोटे भाई प्रणव को भी अपने साथ लगा लिया था। सुबह पापा के उठने से पहले ही दोनों भाई बहनों ने मम्मी की मदद से चीले बनाने का बेस तैयार किया और पापा के नाश्ते पर बैठते ही दोनों भाई बहन अपने हाथ से उनके लिए चीले लेकर गए और उन्हें सरप्राइज दिया तो पापा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाद में पूरी फैमिली ने बैठकर नाश्ता किया।
ग्रीटिंग पाकर पापा ने गले लगाया
कमला कालोनी में एडवोकेट अंकित जैन के बेटे आदि जैन ने सुबह नाश्ते के वक्त पापा के पास जाकर उन्हें फादर्स डे विश किया। उसने पापा के लिए अपने हाथ से ग्रीटिंग कार्ड बनाया था। पापा को जैसे ही दिया पापा ने उसे गले से लगा लिया। अंकित ने बताया कि बेटे ने अपने हाथ से इसे बनाया इस बात की उन्हें खुशी है।
विज्ञापन

अनय ने ग्रीटिंग देकर किया विश
मार्श गंज निवासी अभिषेक गर्ग को भी उनके बेटे अनय गर्ग ने अपने हाथ से ग्रीटिंग कार्ड बनाकर दिया। अनय ने बताया कि उसने शनिवार को ही ग्रीटिंग कार्ड बना लिया था। आज सुबह पापा को नाश्ते के वक्त दिया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
लंच में बनाया सांभर डोसा
माजरा रोड निवासी रितिका जैन ने अपने पापा के लिए लंच में सांभर डोसा बनाया था। रितिका ने शनिवार को ही इसकी तैयार कर ली थी लेकिन पापा को नहीं बताया था। सुबह पापा को फादर्स डे विश किया और फिर दोपहर में लंच में उनकी पसंदीदा सांभर डोसे की डिश बनाई थी। रात को डिनर के लिए भी कुछ खास किया था। पापा के लिए पसंदीदा चाकलेट आइसक्रीम तैयार करने की प्लानिंग थी।
पापा के साथ कैरम खेला
कैराना रोड निवासी शशंका गर्ग को उनकी बेटी वैष्णवी ने अपने हाथ से बनाया ग्रीटिंग दिया। वैष्णवी ने बताया कि पापा को संडे की छुट्टी के कारण कहीं नहीं जाना था। इसलिए सुबह ही पापा को विश किया और फिर उनके साथ खूब कैरम खेला।

माजरा रोड निवासी राहूल जैन अपनी बेटी रितिका जैन के साथ- फोटो : SHAMLI

कमला कालौनी निवासी एड अंकित जैन अपनी बेटे आदि जैन के साथ- फोटो : SHAMLI

कैराना रोड निवासी शशांक गर्ग अपनी बेटी वैश्नवी गर्ग के साथ- फोटो : SHAMLI

अभिषेक गर्ग होंडा एजेंसी मार्शगंज मंडी अपने बेटे अनय गर्ग के साथ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें