फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिल और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है डार्क चॉकलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हर वर्ष सात जुलाई को विश्व चॉकलेट डे मनाया जाता है। लोग एक दूसरे के प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के लिए चॉकलेट को उपहार में देते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि डार्क चॉकलेट दिल के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर समद अली ने बताया कि डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ह्दय को स्वस्थ रखते हैं। इसमें पाया जाने वाला फ्लेवनॉल्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाने के लिए धमनियों की परत को उत्तेजित करती है। जिससे धमनियों को मिलता है और रक्त प्रवाह के प्रतिरोध को कम करने में सहायता मिलती है। इस वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा कम हो सकता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कर्मवीर ने बताया कि डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाते हैं और त्वचा को जवान बनाते हैं। त्वचा में रक्त प्रवाह में सुधार करने के लिए भी डार्क चॉकलेट असरदार है। इसमें पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड भी त्वचा के लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिक प्रयोग से यह हो सकता है नुकसान
-अधिक चीनी वाली चॉकलेट का प्रयोग करने पर वजन बढ़ सकता है।
-अधिक चॉकलेट खाने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
-छोटे बच्चों के दांतों में कीड़े लगने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें