फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभंगा ब्लास्ट: रिटायर फौजी मूसा खान बोला- मैं देशभक्त हूं, अगर मेरे बेटे देशद्रोही हैं तो गोली मार दो और कहा...

Fri, 02 Jul 2021 12:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
शामली: रिटायर फौजी मूसा खान और उनके बेटे नासिर और इमरान। - फोटो : amar ujala
बिहार के दरभंगा ब्लास्ट मामले में हैदराबाद से पकड़े गए नासिर और इमरान के पिता मूसा खान ने कहा कि यदि उसके बेटे देशद्रोही हैं तो उन्हें गोली मार दो और अगर निर्दोष है तो उन्हें छोड़ दिया जाए। मूसा ने देश की जांच एजेंसी की महिला अधिकारी पर अपने बेटों को फंसाने का आरोप भी लगाया है। 

शामली में कैराना के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी रिटायर्ड फौजी मूसा खान ने बताया कि उसने साढ़े 15 साल सेना में नौकरी की है। कई लड़ाइयों में हिस्सा लिया। 1971 के युद्ध में वह बांग्लादेश भी गया। वह देश भक्त हैं। उसके बेटे देशद्रोही हैं तो उन्हें गोली मार दो नहीं तो उन्हें रिहा किया जाए। उसके तीनों बेटों को एनआईए ने उठाया था। एक बेटे फारूख को छोड़ दिया, जिसने उन्हें फोन पर गिरफ्तारी की सूचना दी। मूसा का कहना है कि उसका बेटा नासिर देश की एक बड़ी जांच एजेंसी की महिला अधिकारी के लिए काम करता था। दो बार वह पाकिस्तान भी गया था। मूसा खान ने महिला अधिकारी पर अपने बेटों को फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 5
शामली में मूसा खान के घर पर लगा बोर्ड। - फोटो : amar ujala
नेटवर्क खंगालने फिर आ सकती हैं जांच एजेंसियां  
दरभंगा ब्लास्ट के बाद कैराना जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। 17 जून को हुए ब्लास्ट में पार्सल पर शामली का नंबर मिलने के बाद जांच एजेंसियों ने यहां डेरा डाल लिया था। पूर्व में भी दो लोगों को उठाया गया था, लेकिन उनका क्या हुआ इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
शामली में नासिर और इमरान का घर - फोटो : amar ujala
कैराना निवासी सलीम उर्फ टुइया और कफील को कुछ दिन पहले उठाया गया था। चर्चा रही कि जांच एजेंसियां उन्हें अपने साथ लेकर चली गईं। अब वे कहां है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्थानीय पुलिस भी दोनों के संबंध में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार कर रही है। अब हैदराबाद से कैराना निवासी नासिर और उसके भाई इमरान के पकड़े जाने के बार फिर से जांच एजेंसियों के जिले में आने की संभावना बन गई है। माना जा रहा है कि पकड़े गए लोगों का नेटवर्क खंगालने के लिए जांच एजेंसियां जिले में आ सकती हैं। 

4 of 5
शामली में कफील का घर। - फोटो : amar ujala
नासिर का भी बताया जा रहा पाकिस्तान कनेक्शन 
दरभंगा ब्लास्ट मामले में हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए कैराना निवासी नासिर का पाकिस्तान से कनेक्शन बताया गया है। बताया जाता है कि नासिर ने पाकिस्तान में केमिकल आईईडी बनाने की ट्रेनिंग ली थी। वह 2012 में पाकिस्तान गया था और वहां से ट्रेनिंग लेकर लौटा था। इससे पकड़े पकड़े गए सलीम का भी पाकिस्तान से कनेक्शन होने की बात सामने आई थी। जांच एजेंसियां इन सभी कड़ियों को जोड़कर जांच करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शामली: कफील के पिता शकील। - फोटो : amar ujala
कैराना के दो लोगों के हैदराबाद में पकड़े जाने की जानकारी मिली है। इस संबंध में अधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं मिली। न ही इनके बारे में कोई जानकारी अभी तक मांगी गई है। - सुकीर्ति माधव, एसपी शामली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें