फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में भी धरने पर डटी आंगनबाड़ी

Sat, 11 Nov 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/ऊन। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 13 सूत्री मांगों को लेकर डीपीओ कार्यालय पर बेमियादी धरना 20वें दिन भी जारी रहा। उधर, ऊन कस्बे में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने, मानदेय 15 हजार रुपये करने, अक्तूबर 2017 से मार्च एरियर भुुगतान, चुनाव आयोग के कार्यों का बहिष्कार की धमकी दी है।

कृषि आयुक्त की रिपोर्ट आ जाने तक हड़ताल जारी की घोषणा की गई है। बेमियादी धरने में सुनीता, मोनिका शर्मा, रेखा, लता, रेखा, मुन्नी, रीता कौशल्या, रजनी, निर्मला, शर्मिष्ठा, संजीता, सरिता, मुकेश, अंजू, सुषमा गुर्जर, रचना शर्मा, बबीता, रामवती, सुनीता रंगा, रेखा रानी, मौसमी, नीलम, अरुणा रानी, पुष्पा देवी, पूनम देवी, प्रीति, ऊषा, साधना मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


उधर, ऊन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। मांग है कि सरकार से हुए समझौतों को लागू किया जाएं। चिकित्सा अवकाश, इलाज की धनराशि और कार्यालय के लिए कुर्सी मेज एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएं। धरना प्रदर्शन करने वालों में मौके पर  मुख्य रूप से राकेश देवी, बबीता, पुष्पा, सरिता, कमलेश, पिंकी, शकुंतला, पंकेश, छिमा देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें