फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दभेड़ी टोल प्लाजा फायरिंग में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। दभेड़ी टोल प्लाजा पर 6 मई की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने वांछित चौथे आरोपी हर्ष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में शामिल सभी चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इससे पहले तीन आरोपियों रोकी, सागर और सिकंदर को गिरफ्तार किया था। इन तीनों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, यह फायरिंग 27 अप्रैल को हुए विवाद की रंजिश में की गई थी। आरोपियों ने टोल कर्मियों पर गोली चलाई थी। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। जांच अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि अब सभी चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें