फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डिलीवरी मैसेज के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर, शिकायत के बाद जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

Sun, 15 Mar 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
ऊन गैस एजेंसी पर जांच करने पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
ऊन। उपभोक्ता नीटू पुत्र रामपाल के फोन पर शुक्रवार रात में 1:50 बजे गैस बुकिंग और बाद में डिलीवरी का मैसेज आया। जब सुबह वे एजेंसी पहुंचे तो सिलिंडर नहीं मिला। इसी तरह कई अन्य उपभोक्ताओं के फोन पर भी बुकिंग और डिलीवरी के मैसेज आए, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की शिकायत पर जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव और पूर्ति निरीक्षक संदीप मौर्य एजेंसी कार्यालय और गोदाम पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के बयान लिखित में दर्ज किए और स्टॉक की जांच की। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला और कर्मचारी संतोषजनक जवाब देने में असमर्थ रहे। बाद में गोदाम में बंद कमरे में स्टॉक की जांच की गई और शिकायतकर्ता और अन्य लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा डिलीवरी मैसेज आने के बावजूद सिलिंडर न मिलने की शिकायत की गई है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें