फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली क्षेत्र में कांधला रोड पर मिनी ट्रक की टक्कर से साइकिल से खेत जा रहे किसान की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे ऊंचा गांव निवासी 50 वर्षीय सुनील साइकिल सेे खेत जा रहा था। कांधला रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे सुनील खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुनील को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई संजय की तहरीर पर मिनी ट्रक के चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें