फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के सभी थानों में साइबर सेवा केंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इंटरनेट युग में साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को रोकने और पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के उद्देश्य से एसपी सुकीर्ति माधव ने नई पहल करते हुए जनपद के सभी थानों में साइबर सेवा केंद्र शुरू कराए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान युग में इंटरनेट का चलन तेजी से बढ़ने के साथ ही साइबर अपराध में भी तेजी के साथ वृद्धि हुई है। साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों और तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इनमें बैंकिंग, आर्थिक अपराध, महिलाओं व बच्चियों को ब्लैकमेल किए जाने के संबंधी मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि साइबर अपराध की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार से जनपद के सभी थानों में साइबर सेवा केंद्र बनाए गए हैं। साइबर सेवा केंद्र पर पीड़ित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत की एक प्रति उन्हें निशुल्क दी जाएगी।
--------
साइबर सेवा केंद्र पर इस तरह होगी कार्रवाई
साइबर अपराध से संबंधित शिकायत मिलने पर स्थानीय थाने के साइबर सेवा केंद्र पर मौजूद पुलिस तत्काल शिकायत की प्रति जनपद के साइबर सेल को भेजेगी। शिकायत मिलते ही साइबर सेल कार्रवाई शुरू करेगी। पीड़ित को साइबर सेल का संपर्क नंबर भी दिया जाएगा, जिस पर कॉल कर वह कार्रवाई की प्रगति के बारे में जानकारी कर सकेंगे। प्रत्येक थाने के बाहर साइबर सेवा केंद्र के नाम से बोर्ड लगाया गया है और शिकायत दर्ज कराये जाने हेतु एक निर्धारित प्रोफार्मा साइबर सेवा केंद्र पर उपलब्ध कराया गया है। इन केंद्रों पर समस्त शिकायतों का ब्योरा साइबर अपराध संबंधी रजिस्टर में अलग से भी रखा जाएगा। प्रत्येक शिकायत की नियत समयावधि में नोडल क्षेत्राधिकारी साइबर सेल और एसपी स्वयं समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

--------
पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
एसपी ने बताया कि आने वाले दिनों में जनपद के पुलिसकर्मियों को वर्कशॉप के माध्यम से साइबर अपराध के मामलों की हैंडलिंग हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि साधारण तरह के साइबर अपराधों को साइबर सेवा केंद्र द्वारा तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें