शामली माहाराजा सुरजमल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर?
- फोटो : SHAMLI
शामली। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल बनत में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले की प्रतिभाशाली खानपुर गांव निवासी काजल जावला और भिक्का माजरा निवासी चंचल मलिक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शुभारंभ संस्था के चेयरमैन टीपी सिंह, डा. सतेंद्र वर्मा ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूल प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने बताया कि जिले के गांव खानपुर निवासी काजल जावला ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2018 में 28वीं रैंक प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है। इसी तरह गांव भिक्का माजरा निवासी चंचल मलिक का उनकी कड़ी मेहनत के बल पर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एमआरए कालेज लखनऊ में चयन हुआ है। चंचल मलिक ने महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल से कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा ग्रहण की है। कार्यक्रम में अतिथियों ने दोनों प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, छात्रा विशु का काव्य पाठ, कृष्णा एक्ट, आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या वैशाली, एसएस तेवतिया, राजकुमार वर्मा, हरवीर मलिक, जयदेव सिंह आदि मौजूद रहे।