फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गोवशों के लिए गोग्रास पात्रों की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला श्रीपाल विहार पोर्टबल गौग्रास पात्रों का शुभारंभ करत नगर पालिका चेयरमैन अरवि
विज्ञापन
शामली। लावारिश बेसहारा गोवंशो के लिए चारे की वितरण प्रणाली को अधिक सुगम, व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए श्री कान्हा काऊ फीडिंग फाउंडेशन शामली की ओर से सहयोग का हाथ बढ़ाया गया है। पोर्टेबल 10 गोग्रास पात्रों को शहर के मुख्य मार्गों पर स्थापित करके चारे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को शहर के श्रीपाल विहार में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने 10 पोर्टेबल गोग्रास पात्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पोर्टेबल गोग्रास पात्रों को शहर के मुख्य मर्गाों पर स्थापित किया जाएगा। इसमें गोवंशों को चारे की व्यवस्था रहेगी। गोवंश की सेवा को आधुनिक रूप देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक अनिल गर्ग ने बताया कि इन पोर्टेबल फीडरों के माध्यम से चारा वितरण अधिक सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा।
फाउंडेशन के सह संयोजक शुभम गर्ग, सीए आशीष गर्ग, हिमांशु बिंदल, शिवम गर्ग व कार्तिक सरोहा आदि ने सहयोग किया।
कार्यक्रम में प्रतीक गर्ग, अभिषेक गर्ग, गौरव गोयल, सुमित गोयल, मुकेश वर्मा, अंकित तायल, विकास गर्ग, विराज भाई, योगेंद्र गर्ग, कन्हैया संगल व अभिमन्यु एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें