कांधला। पुलिस ने शनिवार रात को चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में तमंचे समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात पुलिस गंगेरू मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पकड़े जाने के डर से एक आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी।
पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। एक आरोपी को मौके से दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ चील निवासी गंगेरू को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक खोखा बरामद किया। पुुलिस मौके से भागे नफीस की तलाश कर रही है।