शामली/कैराना/कांधला। अयोध्या लौटने पर श्रीराम का राजतिलक, भरत मिलाप के बाद रामलीला आयोजकों की ओर से कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार की रात में श्री हनुमान धाम आयोजित श्री रामलीला में अयाेध्या पहुंचने पर श्रीराम का राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। श्री रामलीला कमेटी की ओर से कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कैराना कस्बे के गोशाला रोड रामलीला में श्रीराम का राजतिलक और भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया।
कांधला कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान सनातन धर्म मंदिर पंजाबी धर्मशाला में भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ किया गया। इस मौके पर डॉक्टर जनेश्वर चौहान, डॉ. रणवीर सिंह, अनिल कुमार मित्तल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, जितेंद्र सैनी, घनश्याम सैनी, सभासद यशु सैनी, नरेश सैनी, गुणपाल जैन, राजेंद्र राही, सर्वेश वर्मा व कन्हैया सैनी मौजूद रहे।