फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हिंदू नववर्ष पर संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
शामली में  पथ संचलन के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं के ऊपर पुष्प वषा करते द
विज्ञापन
शामली। हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार काे शहर में अलग-अलग चार स्थानों पर बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने शहर में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन से एकता का संदेश दिया। नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पहला कार्यक्रम माता वैष्णो देवी मंदिर के प्रांगण में आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता लक्ष्मीनगर विभाग के विभाग प्रचारक भूपेंद्र ने बताया कि हम शक्ति के उपासक हैं। हमारी हिंदू संस्कृति सबसे प्राचीन है। हमारे ऋषियों ने लाखों वर्षों पूर्व ही बता दिया था कि पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी कितनी है। विदेशों में भी हमारे वेदों पर रिसर्च चल रहा है, इसलिए हमें अपनी सनातन संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष भैरव मंदिर के व्यवस्थापक योगी राघवनाथ रहे।
दूसरा कार्यक्रम सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बुढ़ाना रोड पर हुआ। मुख्य वक्ता विभाग संचालक हरवीर आर्य ने कहा कि आज के दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने संघ रूपी पौधे को रोपित किया, जो आज वटवृक्ष की भांति फैलकर समाज में सेवा कार्य एवं हिंदुओं को संगठित करने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

तीसरा कार्यक्रम हनुमान धाम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह दिवाकर ने कहा कि इस हिंदू नववर्ष के अवसर पर हम प्रतिज्ञा करें कि हम सभी बंधु पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव और नागरिक कर्तव्य के नियमों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे तथा समाज को भी जागरूक करने का प्रयास करेंगे।
चौथा कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित सीटी ग्रीन में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता नगर प्रचारक अभिषेक ने बताया कि नववर्ष प्रतिपदा उत्सव को गुड़ी पड़वा के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन ब्रहमा जी ने इस अखिल ब्रह्मांड की रचना की थी। संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार ने अपना पूरा जीवन भारत माता को परम वैभव पर ले जाने के लिए लगा दिया। हम सभी स्वयंसेवकों को उनके सपने को साकार करने का प्रण लेकर और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम अध्यक्षों ने बच्चों को संघ की शाखाओं में शामिल करने और उनमें देशभक्ति का भाव विकसित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर देशपाल सिंह, सुमित कुमार, हिमांक, कविंद्र, अमित कुमार, जयदेव, आदेश कुमार, शंकर चौहान, आशीष कुमार, अर्पित कुमार, मोहित कुमार, मलूकचंद, राहुल, नंदकिशोर, योगेश कुमार, ध्रुव, सागर कुमार व सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।

सुजानपुर होली मेले में पानी के सैंपल एकत्रित करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें