फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवक से मारपीट करने पर 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। युवक से मारपीट करने पर छह नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आदर्श मंडी थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसके भाई की गाजियाबाद निवासी युवती के साथ आपसी सहमति से 11 अक्तूबर 2021 को गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज हुई थी। बाद में युवती के पिता ने उसकी शादी किसी अन्य लड़के के साथ तय कर दी और दिल्ली कोर्ट में तलाक का वाद दायर कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर उसके भाई ने तलाक की एक पक्षीय डिक्री के विरुद्ध दिल्ली न्यायालय में रेस्टोरेशन का वाद दायर कर दिया, जो लंबित है। इस वाद से संबंधित नोटिस की दस्ती कॉपी देने के लिए 25 फरवरी को उसका भाई व अन्य तीन लोग शामली में गाजियाबाद निवासी युवती की शादी स्थल शामली स्थित बैंक्वट हॉल में गए थे। आरोप है कि युवती के परिवार के लोगों ने हमला कर उसके भाई को गंभीर घायल कर दिया। उस समय मौके पर 112 पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस ने उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर युवती के पिता व भाई समेत छह नामजद व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें