फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पहले करवाचौथ पर नव विवाहिताओं में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली नव विवाहिताओं में उत्साह हैं। महिलाओं ने पूरी तैयारी कर ली है। मेकअप के लिए भी पहले ही बुकिंग करा दी है। वह परिवार की बुजुर्गों से ससुराल की परंपरा और पूजा विधान की जानकारी भी ले रही हैं। इस साल परिणय सूत्र में बंधी महिलाओं के लिए उनका पहला करवा चौथ खास है।
विज्ञापन

सुहागिनों का कहना है कि पति की लंबी उम्र और सुखमय जीवन के लिए वह पूरे विधि-विधान से व्रत रखेंगी। दिनभर व्रत रखकर और शाम को चंद्रमा का दर्शन और पूजन करेंगी। मेहंदी, नई चूड़ियां और साड़ी व श्रृंगार का सामान खरीदने में खास दिलचस्पी दिखा रही हैं।
-विधि-विधान से करेंगी पूजा
कैराना निवासी आयुषी संगल ने बताया कि उनका पहला करवा चौथ व्रत है। मन में उत्सुकता और उत्साह है। बताया कि पति की लंबी उम्र के लिए वह निर्जला व्रत रखेंगी और विधि विधान से पूजा करेंगी।
विज्ञापन

-निर्जला व्रत रखेंगी।
शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी सोनी ने बताया कि उनका यह पहला करवा चौथ का व्रत है। पहली बार पूर्ण विधि विधान के साथ निर्जला व्रत रखेंगी।
-व्रत की कर रहीं तैयारियां
शहर की निशा मित्तल ने बताया कि पहला करवा चौथ है। पति का साथ हमेशा बना रहे इसके लिए वह पूरे मनोयोग से व्रत और पूजन करेंगी। व्रत के लिए तैयारी कर ली है। मन में काफी उत्साह है।
-फिर से सजूंगी दुल्हन की तरह
शहर की ब्रिंदा दिप्यम बंसल ने बताया कि पहला करवा चौथ होने की वजह से मायके से काफी सामान आया है लेकिन उन्हें फिर से दुल्हन की तरह सजना है, इसलिए लहंगा पहनूंगी। पति के साथ बाजार से काफी खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें