फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पहलवान दीपांशु ने जीती 5100 रुपये के इनाम की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। चौसाना के गढ़ी हसनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे पारंपरिक मेले के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को दंगल में रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

सबसे बड़ी कुश्ती में दीपांशु (रोहतक, हरियाणा) ने शादाब (छपरौली) को हराकर जीत दर्ज की। जबकि 5100 रुपये का दूसरा मुकाबला सागर (सोनीपत) और मोहित (हेवा) के बीच बराबरी पर छूटा। 2100 रुपये के मुकाबलों में समीर, काली, जावेद, वक्कार विजेता रहे। वहीं इंसार और जतिन का मुकाबला बराबरी पर रहा। कुल 34 कुश्तियां हुईं। दर्शकों ने हर मुकाबले का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से अखाड़ा जीवंत बनाए रखा। दंगल की शुरुआत मेले की कमेटी के अध्यक्ष सचिन चौधरी और संरक्षक सिद्धार्थ भारद्वाज ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर की। मेला समिति ने बताया कि अंतिम दिन भी दर्शक पूरी तरह से दंगल का आनंद लेते रहे और पारंपरिक खेलों का रोमांच चरम पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें