फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ पूजा का महापर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संतान की सलामती और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर छठ पूजा का महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिन तक चलने वाले महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने घरों में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। बाजार में भी फल, सब्जी व पूजन सामग्री आदि की खरीदारी की गई। श्रद्धालुओं ने कद्दू भात का प्रसाद व भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन

चार दिन तक चलने वाला छठ मैया की पूजा अर्चना का महापर्व शनिवार से शुरू हो गया। इस महापर्व को प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों और बिहार के निवासी श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाते हैं। शनिवार को पहले दिन नहाय-खाय के साथ महापर्व की शुरुआत हुई। बाजारों में श्रद्धालुओं ने फल, सब्जी और पूजन सामग्री की खरीदारी की। सुबह के समय व्रती महिलाओं ने स्नान करने के बाद घर में खाना बनाया। रेलपार की सोनी ने बताया कि खाने में चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाई गई। पहले व्रतियों ने प्रसाद रूपी भोजन को ग्रहण किया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भोजन ग्रहण किया। वहीं मिल कॉलोनी निवासी सुनीता व कुसुम ने बताया कि छह पूजा का महापर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। दूसरे दिन रविवार को व्रती महिलाएं उपवास करेंगी। शाम को परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण करेंगी। दिनभर उपवास रखकर शाम तक सूर्य भगवान की पूजा करने के बाद खीर पूरी का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें