शामली। शामली चीनी मिल का वर्ष 2021-22 का गन्ना पेराई सत्र समाप्त रविवार को समाप्त गया। जिले की अपर दोआब चीनी मिल एक करोड़ 13 लाख 20 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद हो गई। चीनी मिल के अफसरों के मुताबिक शामली चीनी मिल का गन्ना सर्वे सोमवार से शुरू हो जाएगा।
शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि रविवार सुबह शामली चीनी ने अपना पेराई सत्र समाप्त कर दिया। चीनी मिल ने एक करोड़ 13 लाख 20 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है, जबकि गत वर्ष 12 जून को एक करोड़ 20 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके मिल बंद हो गई थी। पिछले साल की अपेक्षा इस साल शामली चीनी मिल 7 लाख 20 हजार क्विंटल कम गन्ने की पेराई कर पाई है। शामली चीनी मिल अपना गन्ना सर्वे सोमवार से शुरू कर देगी। मिल की ओर से 67 गांवों के लिए 45 गन्ना सर्वे टीम गठित कर दी है।
गौरतलब है कि जिले की थानाभवन चीनी मिल गत तीन मई को एक करोड़ 36 लाख 82 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद हो गई थी। ऊन चीनी मिल चार मई को एक करोड़ पांच लाख 12 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद होगई थी। ऊन और थानाभवन चीनी मिल का गत दस मई से गन्ना सर्वेक्षण शुरू हो चुका है।