फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथछोया में निगरानी समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव हथछोया में रविवार को ऊन ब्लॉक की टीम ने ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीम ने कोरोना से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। गांव में बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

ऊन ब्लॉक की टीम के सदस्य ने बताया कि निगरानी समिति में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, राशन डीलर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों जानकारी और उनके इलाज कराने में मदद करेंगे। निगरानी समिति का काम गांव में बीमार व्यक्तियों को दवा पहुंचाना और कोरोना के लक्षण होने पर उनकी जांच कराकर उनको मेडिकल किट उपलब्ध कराना है।
आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घर-घर जाकर लोगों की जांच व बुखार संबंधी जानकारी लेंगी। घर पर आइसोलेट मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य की जांच करेगी। मौके पर हरिकेश बहादुर, देवेंद्र तोमर, ग्राम सचिव नकुल कुमार, वैभव निर्वाल, मिंटू तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें