फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: थानाभवन चीनी मिल का पेराई पूजन आज, तैयारी पूरी

Sun, 29 Oct 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब चीनी मिल का एक नवंबर को शुरू होने वाला गन्ना पेराई सत्र किसानों के धरना प्रदर्शन के कारण आगामी चार दिन के लिए टल गया है। शामली चीनी मिल का पेराई सत्र पांच नवंबर को होगा। उधर, बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल का रविवार को दोपहर दो बजे हवन और 3.15 बजे कैरियर में गन्ना डालकर पूजन के बाद पेराई सत्र का शुभारंभ होगा। 30 अक्तूबर को थानाभवन चीनी मिल चालू हो जाएगी। हालांकि, थानाभवन मिल चालू करने के लिए 59 खरीद केंद्रों पर 16 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी हैं। आठ हजार क्विंटल गन्ना मिल के गन्ना यार्ड में आ चुका है।
विज्ञापन

अपर दोआब चीनी मिल के गन्ना यार्ड में किसानों का बेमियादी धरना जारी है। जिसके कारण चीनी मिल में मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। धरनारत किसानों ने डीएम के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर मिल को चेताया था कि यदि एक नवंबर को पेराई पूजन कार्य शुरू किया गया तो किसान विरोध करेंगे। शामली मिल के वाइस प्रेसीडेंट सुशील चौधरी ने बताया कि मिल का पांच नवंबर को पेराई पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें