फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लापता शिक्षक परिचित के यहां से बरामद

Sun, 29 Oct 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। क्षेत्र के गांव धनैना से चार दिन से लापता शिक्षक देहरादून में एक परिचित के यहां से बरामद हो गया। कर्ज न लौटाना पडे इसलिए शिक्षक ने लापता होने का ड्रामा रचा था। शिक्षक के सकुशल बरामद होने से पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गांव धनैना निवासी विनीत पुत्र प्रेमसिंह हींड स्थित एक स्कूल में शिक्षक हैं। 24 अक्तूबर को विनीत बिना किसी को कुछ बताए बाइक लेकर घर से निकले थे। मगर उसके बाद लापता हो गए थे। पत्नी दीपा ने थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी दौरान विनीत की बाइक व पर्स धनैना के मजरा न्यामतुल्ला स्थित एक खेत में पडा मिला था। बाइक पर खून देखकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका भी जताई थी। शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि शिक्षक देहरादून में अपने एक परिचित के यहां रह रहा है। सूचना पर पुलिस की एक टीम देहरादून पहुंची तथा विनीत को बरामद कर उसे थाने ले आई। पूछताछ करने पर विनीत ने बताया कि उस पर अधिक कर्जा हो गया था जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। कर्जा न चुकाना पड़े, इसके लिए उसने लापता होने का ड्रामा किया और न्यामतुल्ला के जंगल में जाकर ब्लेड से अपनी उंगली काटकर खून को बाइक व आसपास पर गिरा दिया, ताकि परिजनों को उसके अपहरण होने की आशंका हो।थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें