फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

--पिछले तीन दिन में थानाभवन मिल ने एक लाख 2

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। तीन दिनों में बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल एक लाख 28 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। दो दिन नोकेन होने के बाद रविवार को थानाभवन मिल नियमित चालू है। तीसरे दिन मिल ने 90 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई क्षमता के सापेक्ष 68 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की।
विज्ञापन

31 अक्तूबर को पेराई पूजन के बाद थानाभवन मिल एक नवंबर को चालू हो गई थी। मिल में दो दिन तक तीन -तीन घंटे का नोकेन रहा है। तीसरे दिन रविवार को थानाभवन चीनी मिल ने 68 क्विंटल गन्ने की पेराई की। बजाज समूह की थानाभवन मिल के वाइस प्रेसीडेंट व यूनिट हेड वीरपाल सिंह ने बताया कि तीन दिन में मिल ने 1 लाख 28 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है। मिल को सुचारू रुप से चलाने के लिए गन्ने की आपूर्ति की गई है। मिल की ओर किसानों को 85 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें