कैराना में गंगा स्नान पर यमुना नदी किनारे लगी प्रसाद की दुकानें और पालिका द्वारा नदी किनारे डलवा?
- फोटो : SHAMLI
यमुना में स्नान के लिए उमड़ेगी भीड़
कैराना। कार्तिक मास की पूर्णिमा पर सोमवार को गंगा स्नान के चलते यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। प्रशासन ने इसके मद्देनजर तैयारियां कराते हुए यमुना घाट के आसपास सफाई व्यवस्था करा दी है।
सोमवार (आज) कार्तिक मास की पूर्णिमा पर स्नान पर्व पर यूपी व हरियाणा के हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए नगर पालिका की खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कविता त्यागी ने लगातार दो दिन तक पालिका कर्मचारियों के द्वारा यमुना तट की साफ सफाई करा दी है। इसके अलावा रविवार को यमुना नदी किनारे चूना भी डलवाया गया। रविवार को एक दिन पहले से ही यमुना नदी किनारे प्रसाद व बच्चों के खिलौनों की इक्का दुक्का दुकानें भी लग गई थी। वहीं, सोमवार को यमुना नदी पर पुलिस के अलावा गोताखोर भी तैनात किए जाएंगे। यमुना का जलस्तर भी साधारण चल रहा है। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि यमुना नदी पर गोताखोरों की व्यवस्था कराई जाएगी। मेले की अनुमति नहीं है।