फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ा सैलाब

Mon, 16 Feb 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना के राम श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिलेभर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को तड़के चार बजे से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का दूध, दही, शहद, गंगाजल और पंचामृत से जलाभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए घर-परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
विज्ञापन

शहर शामली में शिव चौक स्थित शिव मंदिर, मंडी जवाहरगंज के बाबा विश्वनाथ मंदिर, रेलवे रोड श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री हनुमानधाम स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर, पंजाबी कॉलोनी रघुनाथ मंदिर, रेलपार सदा शिव मंदिर, टंकी रोड भैरव मंदिर, माजरा रोड भाकूवाला शिव मंदिर, शिवगंज मंडी शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, कैराना रोड गुलजारीवाला शिव मंदिर, करनाल रोड भोलेश्वर महादेव मंदिर, कांबोज कॉलोनी शिव मंदिर, वनखंडी मोहल्ला बनखंडी महादेव मंदिर, बड़ा बाजार ठाकुरद्वारा मंदिर, रेशमी कटरा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी चौक कुटी वाला मंदिर सहित अन्य शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विशेष रूप से हनुमानधाम और गुलजारीवाला शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया।
बाबरी कस्बे तथा पंवार खेड़ा स्थित शिव मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना बना रहा। यहां हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

जलालाबाद कस्बे में भी महाशिवरात्रि पर सुबह चार बजे से मराठा कालीन शिव मंदिर, देवतेश्वर महादेव मंदिर, मीठी कुई शिव मंदिर और बोहरान शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप, रुद्राभिषेक और विशेष अनुष्ठान भी किए।
झिंझाना कस्बे में पंचमुखी मंदिर, राम-श्याम मंदिर, कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर, मोहन जोहड़ प्राचीन शिव मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर, भूमिया खेड़ा शिव मंदिर सहित सभी प्रमुख शिवालयों में ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना की। वहीं थानाभवन में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया गया।

झिंझाना के राम श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

झिंझाना के राम श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

झिंझाना के राम श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

झिंझाना के राम श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

झिंझाना के राम श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें