फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: त्योहारों के बाद खुले जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, ओपीडी 1700 के पार

Sat, 25 Oct 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पंजीकरण कराने के लिए मरीजों की लगी भीड । संवाद
विज्ञापन
शामली। त्योहारों की छुट्टी के बाद खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। मरीजों को डेढ़ से दो घंटे तक इलाज के लिए कतारों में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में 1723 मरीज पहुंचे, जिन्हें चिकित्सकों ने जांच कर उपचार दिया। दोपहर दो बजे के बाद तक भी मरीजों की जांच हुई।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को दीपावली पर जिला अस्पताल की पूरे दिन छुट्टी रही। मंगलवार को अस्पताल खुला, लेकिन मरीज बहुत कम पहुंचे थे। बुधवार को गोवर्धन और बृहस्पतिवार को भाई दूज की छुट्टी के कारण आधे समय यानि सुबह आठ से 11 बजे तक तीन घंटे ओपीडी में मरीजों की जांच हुई।
त्योहारों की छुट्टी के बाद शुक्रवार को अस्पताल खुला। सुबह आठ बजे से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। नौ बजे तक ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लग गई थी। मरीजों को पहले पर्चा बनवाने के लिए कतार में खड़े रहना पड़ा। इसके बाद ओपीडी में और फिर दवा लेने के लिए कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन

जांच कराने व एक्सरे कराने वाले मरीजों को और भी ज्यादा समय लगा। इस तरह से इलाज के लिए मरीज को डेढ़ से दो घंटे का समय लगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि त्योहारों के बाद अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ लगी रही। दो बजे के बाद तक भी ओपीडी में मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सकों ने ओपीडी में मरीजों की जांच की। सर्जन डॉ. नरेश सैनी की पोस्टमार्टम ड्यूटी के कारण शु्क्रवार को उनका ऑफ रहा। ओपीडी में 1383 नए पर्चे पर और 340 पुराने पर्चे पर कुल 1723 मरीज ओपडी में पहुंचे। सभी मरीजों की जांच व दवा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें