फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छठ पूजा शुरू, बाजारों में बढ़ी रौनक

Sat, 25 Oct 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
छठ पूजा पर्व को लेकर कपड़े की दुकान पर खरीदारी करती महिला। संवाद - फोटो : jammu kashmir news
विज्ञापन
शामली। दीपावली और गोवर्धन पूजा के बाद अब जिले में छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालु पूजन सामग्री, फल और वस्त्रों की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर रौनक रही।
विज्ञापन

25 अक्तूबर दिन शनिवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। 26 को लोहंडा और खरना, 27 को सांझ का अर्घ्य और 28 अक्तूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ वर्ष संपन्न होगा। श्रद्धालु छठ मैया की आराधना के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। छठ पूजा में महिलाओं के लिए साड़ी और श्रंगार सामग्री का विशेष महत्व है। महिलाएं नई साड़ी पहनकर छठ मैया की पूजा करती हैं।
पुरुष भी नए वस्त्र धारण करते हैं। कपड़ा बाजार में साड़ियों की बिक्री जोरों पर है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री में लगभग 25 से 30 प्रतिशत वृद्धि हुई है। पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

महिलाएं सून, नारियल, गन्ना, फल और अन्य पूजन सामग्री खरीद रही हैं। इस बीच लौकी की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। इसके अलावा चावल, गुड, गेंहू का आटा, चंदन, गंगाजल, सुपारी, पान, शहद, शकरगंद, कसार की बिक्री तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें