हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शोकसभा से पहले बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव बनतीखेड़ा स्थित आवास पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुए हवन में परिवार के लोगों के साथ आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।