फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों पर उमड़ रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग फेल

विज्ञापन
शामली के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पर आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बैंकों पर उमड़ रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग फेल
विज्ञापन

शामली। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले तो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक खुलने से पहले ही ग्राहक शाखाओं पर पहुंच गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होता नजर नहीं आया। बैंकों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रही। एक-एक करके उन्हें शाखा के अंदर भेजा गया।
शनिवार और रविवार को अवकाश होने के चलते बैंक बंद थे। सोमवार को जैसे ही बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई थी। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल नजर आए। एक-एक करके लोगों को बैंक के भीतर भेजा गया। अन्य को बाहर लाइन में खड़े रहना पड़ा। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद शाखाओं पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। उधर, झिंझाना में सोमवार को एसबीआई के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। यहां पर सोशल डिस्टेंस का का पालन कराने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। कोरोना जैसी महामारी दौर से बचाने और जनता को जागरूक करने के लिए पुलिसकर्मी एवं बैंककर्मियों को बैंक से बाहर ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने आए लोगों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे के कैराना रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर आधार कार्ड बनवाने के लिए आए लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। कस्बे के कैराना रोड स्थित पीएनबी में आधार कार्ड बनाए जाते हैं। कोरोना वायरस को लेकर बैंक कर्मचारी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। बैंक में आने वाले उपभोक्ता की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ हीं हाथों को भी सैनेटाइज कराया जा रहा। सोमवार को बैंक खुलने के बाद बैंक के बाहर उपभोक्ताओं और आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आधार कार्ड बनवाने आए लोगों का आरोप है कि बैंक में एक दिन में मात्र दस से पंद्रह लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं, जबकि बैंक में अन्य उपभोक्ताओं का काम बैंक कर्मचारी बराबर कर रहे हैं। आधार कार्ड बनवाने आए दर्जनों लोगों ने बैंक के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

बैंक शाखा पर किया निरीक्षण
चौसाना। पंजाब नेशनल बैंक का पुलिस ने निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते हुए बैंक पहुंचने वाले लोगों से की पूछताछ। चौसाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार बैंक पहुंचे और बैंक में लगे कैमरे वह अलार्म की जांच की। उन्होंने बैंक में पहुंचने वाले लोगों से पूछताछ की और संदिग्धों की तलाशी भी ली ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें