फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर रही बुखार के मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर बुखार के मरीजों की भीड़
विज्ञापन

कैराना। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को सीएचसी खुलने पर बुखार के मरीजों की लाइन लग गई। इस दौरान अधिकांश मरीजों को वायरल फीवर पाया गया, जिन्हें दवा दी गई।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को सरकारी अस्पताल खुला। अस्पताल में बुखार, नजला, खांसी के मरीजों की लंबी लाइनें लग गई। सोमवार को सरकारी अस्पताल में करीब 410 मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाइयां वितरित की गई। मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड संभावित मरीजों के रक्त की जांच भी की गई। इस दौरान चार मरीजों को टाइफाइड पाया गया जबकि बाकी मरीजों को वायरल बुखार ही मिला। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि इस समय वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे है। चार मरीजों को टाइफाइड पाया गया। वायरल मौसम के बदलाव के कारण व टाइफाइड खराब पानी के कारण होता है। मलेरिया व डेंगू को कोई मरीज सीएचसी नहीं आया।
विज्ञापन

बुखार प्रभावित क्षेत्र का ब्योरा देने के निर्देश
कैराना। सीएचसी पर एएनएम की बैठक के दौरान बुखार प्रभावित क्षेत्रों का ब्योरा देने के निर्देश दिए गए, ताकि उन क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर मरीजों की जांच की जा सके।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया की अध्यक्षता में क्षेत्र की सभी एएनएम के साथ बैठक की गई। इस अवसर पर डाक्टर शैलेंद्र ने एएनएम को निर्देश दिए कि वो अपने अपने क्षेत्र में बुखार पीड़ित मरीजों का ब्योरा इकट्ठा करें। साथ ही बुखार का मरीज मिलने पर उसे तुरंत सीएचसी रेफर करें ताकि समय पर उपचार दिया जा सके। इसके अलावा जिस क्षेत्र में बुखार के अधिक मरीज हो वहां पर मेडिकल कैंप लगाकर मरीजों की जांच व उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें