मंडल के 43 बीडीओ, एडीओ को दिया प्रशिक्षण
शामली। लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनरों ने उत्तर प्रदेश के पंचायती राज ढ़ांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए सहारनपुर मंडल के सभी बीडीओ, एडीओ को डिस्ट्रिक पंचायत डेवेलपमेंट प्लान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। जिसमें ग्राम पंचायतों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
सोमवार को जिला पंचायत के रिर्सोस सेंटर में सहारनपुर मंडल के उप निदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर सिंह और सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की मौजूदगी में लखनऊ से आए आशादीप फाउडेंशन के प्रतिनिधि कुंदन सिंह, अजय सिंह, प्रमोद चौधरी, शीजा खानम, रश्मि टांक ने सहारनपुर मडल के बीडीओ, एडीओ को उत्तर प्रदेश के पंचायती राज ढ़ांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए डिस्ट्रिक पंचायत डेवेलपमेंट प्लान एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया।
मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि सात नवंबर से लेकर अगले माह के आठ दिसंबर तक 3150 बीडीओ और एडीओ को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना को मजबूत बनाने के लिए ब्लाक पंचायत डेवेलपमेंट प्लान, सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण, ई ग्राम स्वराज आनलाइन पोर्टल की भारत सरकार के निर्देशों की जानकारी दी गई। ग्राम विकास योजना व राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर डीपीआरओ नंदलाल, डीपीआरसी के सह प्रबंधक वरिष्ठ फैकल्टी अधिकारी युगांतर धामा, मंडलीय स्वच्छता सलाहकार ओम सिंह पटेल, सचिन वर्मा, विनय सिंह, मंडलीय परियोजना प्रबंधक लोकेश सिरोही मौजूद रहे। इस मौके पर मंडल के 43 खंड विकास अधिकारी और सहायक खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।