फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विद्युत समाधान शिविरों में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता विद्युत उपकेंद्र पर विशेष समाधान शिविर में जानकारी लेते लोग । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/ गढ़ीपुख्ता/ झिंझाना/ थानाभवन। ऊर्जा निगम द्वारा शामली के विभिन्न कस्बों में चलाए जा रहे विद्युत समाधान शिविरों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों, मीटर बदलाव, भार वृद्धि, नाम परिवर्तन व अन्य समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने मौके पर अधिकतर समस्याओं का समाधान किया और शेष का शीघ्र निस्तारण कराने का भरोसा दिया।
शामली के एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर 30 से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान हुआ, जबकि 10 उपभोक्ताओं को जल्द निस्तारण का आश्वासन मिला। वहीं, गढ़ीपुख्ता स्थित बीपैक्स परिसर में आयोजित शिविर में 14 उपभोक्ताओं की शिकायतें आईं। यहां पांच उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए और 16 उपभोक्ताओं के तार काटे गए। शिविर में कुल 2.20 लाख रुपये बकाया बिजली बिल की वसूली की गई। एक्सईएन सौरभ पाठक ने बताया कि यह शिविर 19 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाना के विद्युत उपकेंद्र पर लगे समाधान शिविर में अभी तक 26 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 17 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। थानाभवन के दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित उपकेंद्र पर आयोजित तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन 22 शिकायतों का समाधान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बिल सुधार, नाम परिवर्तन, मोबाइल अपडेट, भार वृद्धि, मीटर खराबी जैसी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र कुमार का कहना है कि शिविर शनिवार भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें