फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला में चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे में दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के निकट लोगों ने चीन के राष्ट्रपति और चीनी आर्मी का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया। बुधवार को गांव भारसी के विजय हिंदुस्तानी के नेतृत्व में लोग चीन के राष्ट्रपति व चीनी सेना का पुतला लेकर दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समीप पहुंचे। उन्होंने चीन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और चीनी राष्ट्रपति व चीनी सेना के पुतले को आग के हवाले कर दिया। विजय ने केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि चीन की हरकत से देश के युवाओं का खून खौल रहा है। देश के युवाओं को भारतीय आर्मी की मदद के लिये मौके पर भेज देना चाहिए। ऐसे हालात में पूरे देश का युवा भारतीय सेना के साथ खड़ा है। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष सुभाष मलिक, नितिन गोस्वामी, कुलदीप, अवनीश, सद्दाम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें