फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
शामली के अयोध्या चौक पर आयोजित भगवती जागरण में सजी शेरावाली माता की झांकी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना को उमड़ी भीड़
विज्ञापन

शामली। नवरात्र के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नवमी के दिन जिले भर के देवी मंदिरों में मेले आयोजित किए गए। ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर विशाल भंडारे आयोजित करके हलवा पूरी का प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का करनाल रोड पर यमुना नहर में विसर्जन किया गया।
नवरात्र महोत्सव के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ कन्याओं का पूजन कराकर विधि विधान से व्रतों का पारायण किया गया। शाम को घरों में स्थापित मां दुर्गा का स्वरूप सांझी को विदाई दी गई। सांझी की प्रतिमाओं को करनाल रोड पर बैंडबाजे के साथ जुलूस निकालकर पूर्वी यमुना नहर में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने रंग और गुलाल उड़ाया गया। जुलूस के दौरान पुलिस की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूूसरी ओर कांधला क्षेत्र के फजलपुर जसाला के दुर्गा मंदिर मेें श्रद्धालुओं की विशेष पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हलवा, पूरी का प्रसाद वितरित किया। मंदिर परिसर में मेला लगाया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें