फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आंधी और बारिश से खेतों में बिछ गईं फसलें

Tue, 17 Mar 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गांव कुड़ाना में बारिश और हवा के कारण गिरी गेहूं की फसल. संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में रविवार देर रात तेज हवाओं के साथ एक घंटे तक गरज चमक के साथ जमकर आफत की बारिश हुई। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। खेतों में लहलाती गेहूं व सरसों की फसल जमीन पर बिछ गई। फसल गिरने से किसान नुकसान को लेकर चिंतित है। आंधी से बागवानी को भी नुकसान हुआ है। जिले में सात एमएम बारिश हुई। वहीं अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई और जलभराव की समस्या बन गई।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सुबह बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद बादल छाए रहे थे और दोपहर में धूप निकली थी। शाम के समय फिर से बादल छा गए थे। रात में 11 बजे अचानक बादलों की चमक गरज के और तेज हवा आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। झिंझाना क्षेत्र में रविवार रात बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आंधी चलने से जगह-जगह सड़क किनारे पेड़ उखड़कर गिर गए और होर्डिंग्स व फ्लैक्स भी गिर गए।
खेतों में पानी भरने व आंधी चलने से गेहूं और सरसों की फसल जमीन पर गिर गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका से किसान मायूस नजर आए। सोमवार सुबह से दिनभर धूप निकली रही।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 23 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 14 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वी यमुना नहर खंड के सहायक अमरजीत ने बताया कि जिले में रात को सात एमएम बारिश हुई है। बारिश के कारण जलभराव से भी लोग परेशान रहे। थानाभवन क्षेत्र के गांव ठिरवा निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसने पांच बीघा गेहूं की फसल बोई थी, जो पकने को तैयार थी, लेकिन रविवार रात को आई तेज हवा के साथ बारिश में गेहूं की फसल गिरकर खेत में फैल गई, जिससे नुकसान हुआ है। ऊन क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवा से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।

गांव कुड़ाना में बारिश और हवा के कारण गिरी गेहूं की फसल. संवाद

गांव कुड़ाना में बारिश और हवा के कारण गिरी गेहूं की फसल. संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें