फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 14 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/गढ़ीपुख्ता। रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस को दी। शाम को एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव हथछोया निवासी मोबीन पुत्र हाजी मुर्सलीन अपने दोस्तों के साथ अक्सर गढ़ी अब्दुल्ला खा में क्रिकेट खेलने के लिए आता रहता था। रविवार को भी वह गढ़ी अब्दुल्ला में आया हुआ था। उसी दौरान मोबीन के फोन पर कॉल आई और उसको मोबाइल देने के बहाने खेत वाले रास्ते पर बुलाया गया। 

मोबीन बाइक पर बताए गए स्थान पर पहुंचा, जहां पर उसे गोली मारकर हत्यारोपी फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। हत्या की सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर,  शाम को एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। एसपी के अनुसार परिजनों ने बताया कि मोबीन और एक व्यक्ति के बीच 1800 रुपये, मोबाइल के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। खालिद निवासी सींगरा के खिलाफ मोबीन के भाई नौशाद ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लेनदेन का विवाद ही युवक की हत्या की वजह बना है। जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें