फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक फोटो पर युवक ने कर दी आपत्तिजनक पोस्ट 

Sat, 02 Dec 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
शामली में फेसबुक पर अपलोड किए गए फोटो पर युवक ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। इस बात पर युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला नोकुआं रोड निवासी युवक का फेसबुक एकाउंट है। शुक्रवार को युवक ने एक नवनिर्वाचित सभासद के साथ फोटो लिया था। इस दौरान वह फोटो युवक के भतीजे ने अपनी फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इस फोटो पर मोहल्ला आजाद चौक निवासी एक युवक ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। आरोप है कि पीड़ित ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी धमकी देने लगा। इसके बाद शनिवार को पीड़ित कोतवाली में पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने देवर पर लगाया मारपीट का आरोप
शामली। मोहल्ला कलंदरशाह निवासी महिला सलमा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने घर पर खड़ी थी। इस दौरान उसका देवर गालीगलौज कर रहा था। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने सलमा के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है इस दौरान महिला सलमा के नाक में चोट लग गई। पीड़िता ने सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें