शामली में फेसबुक पर अपलोड किए गए फोटो पर युवक ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। इस बात पर युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला नोकुआं रोड निवासी युवक का फेसबुक एकाउंट है। शुक्रवार को युवक ने एक नवनिर्वाचित सभासद के साथ फोटो लिया था। इस दौरान वह फोटो युवक के भतीजे ने अपनी फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इस फोटो पर मोहल्ला आजाद चौक निवासी एक युवक ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। आरोप है कि पीड़ित ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी धमकी देने लगा। इसके बाद शनिवार को पीड़ित कोतवाली में पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने देवर पर लगाया मारपीट का आरोप
शामली। मोहल्ला कलंदरशाह निवासी महिला सलमा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने घर पर खड़ी थी। इस दौरान उसका देवर गालीगलौज कर रहा था। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने सलमा के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है इस दौरान महिला सलमा के नाक में चोट लग गई। पीड़िता ने सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।