फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गोली मारकर हत्या

Wed, 10 May 2017 12:23 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। गांव रोटन में मायके में रह रही एक विवाहिता को घर से बुलाकर गोली मार दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आए परिजन बाहर आए और घायल महिला को अस्पताल ले जाने का प्रयास करने लगे। मगर, उसने हत्यारों का नाम बताकर दम तोड़ दिया।        
विज्ञापन


पुलिस ने उसके भाई की तहरीर    पर पति और दो जेठों के      खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव    को सड़क पर रख कर जाम लगाने का प्रयास किया। 

गांव रोटन निवासी तसव्वर ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन बुशरा (23) का निकाह ढाई वर्ष पूर्व अफसर निवासी गांव गोगवान थाना कैराना के साथ हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि शुरू से ही ससुराल वाले बुशरा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। अब बोलेरो गाड़ी की मांग शुरू कर दी थी। इसी के चलते छह माह पूर्व मारपीट कर बुशरा को घर से निकाल दिया था। तब से बुशरा मायके में रह रही थी। आरोप है कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे बुशरा को उसके पति अफसर ने घर के बाहर आकर बात करने के लिए बुलाया।

बुशरा जैसे ही घर से बाहर तो तीन लोगों ने उसे गोली मार दी और बाइक पर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर  पहुंचे तो बुशरा ने पति अफसर और दो जेठ मनव्वर एवं तसव्वर पर गोली मारने की बात कहते हुए दम तोड़ दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

उधर, थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि पति और दो जेठों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार   कर लिया जाएगा। 

घटना के बाद परिजनों ने जताया गुस्सा
मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव झिंझाना पहुंचा तो गुस्साए ग्रामीणों ने करनाल हाईवे स्थित गाड़ी वाला चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। शव को पुलिस की सुरक्षा में गांव में भिजवाया दिया। उधर, परिजन जब तक हत्यारोपी नहीं पकड़े जाते तब तक महिला को सुपुर्द ए खाक नहीं करने पर अड़ गए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें