फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-बोलेरो की भिंड़त में चार घायल

Wed, 10 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी-रोहतक मार्ग स्थित गांव कमोद अड्डे के समीप मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली व बोलेरो की भिंड़त हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार महेंद्रगढ़ जिले के बांस खुड़ाना निवासी चार लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया इनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिले के बांस-खुड़ाना निवासी सुशील अपने तीन अन्य साथियों सहित बोलेरो में सवार होकर किसी काम से रोहतक गए थे। मंगलवार दोपहर वो अपने गांव लौट रहे थे तभी कमोद अड्डे पर एक ट्रैक्टर-ट्राली से हो गई। घटना में बोलरो सवार सुशील, सतीश, बलवंत व विजय नामक चार लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। इनमें से सुशील व सतीश की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जबकि अन्य दो घायल बलवंत व विजय सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें