फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को छोड़ा, साली से नाता जोड़ा

Wed, 02 Mar 2016 01:03 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । प्रेम प्रसंग के चलते युवक अपनी साली को लेकर फरार हो गया। कई महीनों तक साथ रहने के बाद पुलिस ने उन्हें बरामद किया, तो दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गए। कोर्ट में भी दोनों ने यही बयान दिए। युवक की पत्नी का आरोप है कि ससुराल के लोग आरोपी युवक का साथ दे रहे हैं और उसे लगातार धमकियां मिल रही है। पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थानाभवन के युवक की शादी वर्ष 2009 में सहारनपुर के पटनी निवासी युवती से हुई थी। शादी के करीब पांच साल तक दोनों साथ रहे। इस बीच एक बच्चा भी हो गया। इसी दौरान युवक की अपनी पत्नी की छोटी बहन से प्रेम प्रसंग हो गया। परिजनों ने विरोध किया, तो दोनों एक साल पूर्व घर से फरार हो गए। युवती के परिजनों की ओर से मामले की थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के कोर्ट में बयान कराए। जहां दोनों ने साथ-साथ रहने की बात कही। जिसके बाद से दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। उधर, युवक की पहली पत्नी अपने मायके चली गई।

  आरोप है कि मायके में भी उसे ताने मिलने लगे। जिसके बाद वह फिर से ससुराल लौट आई। आरोप है कि यहां पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और घर से निकालने की धमकी देने लगे। आए दिन मारपीट व अभद्रता से तंग आकर अब विवाहिता अपने बच्चे के साथ थानाभवन में ही मकान किराये पर लेकर रह रही है। मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायत कर विवाहिता ने ससुरालियों पर आरोप लगाए। साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। विवाहिता का आरोप था कि ससुराल के लोग उसके आरोपी पति का साथ दे रहे हैं और उसके बच्चे को भी जबरन ले जाने की धमकी दे रहे हैं। अपने हक की लड़ाई के लिए कोर्ट में भी मामला डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिसके बाद से उसे लगातार ससुरालियों की ओर से धमकी मिल रही है। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें