फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम में शादी तुड़वाई

Tue, 24 Nov 2015 12:22 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एकतरफा प्रेम करने वाले युवक ने युवती को अपनाने की रस्म कार्यक्रम में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। युवक ने युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चलने की बात कही। इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया और लौट गए। युवती के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की युवती का कुरुक्षेत्र में रिश्ता तय हुआ था। सोमवार को युवती को अपनाने की रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शहर के ही मोहल्ला रामसागर निवासी करण युवती के घर पहुंचा और उसके साथ प्रेम प्रसंग चलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। युवती के परिजनों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की।

 उधर, इस घटना से खफा लड़के के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। इस दौरान युवती के परिजनों व आसपास मौजूद लोगों ने लड़के के परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और सामान लेकर लौट गए। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। बाद में युवती के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि आरोपी युवक का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें