फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी भाइयों से दो लाख लूटे

Wed, 24 Feb 2016 12:32 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गुड़गांव से मेरठ पहुंचे शामली के दो व्यापारी भाइयों से जहर खुरानी गिरोह ने दो लाख रुपये लूट लिए। एक भाई तो शामली लौट आया, लेकिन दूसरा लापता है। व्यापारी के परिजनों ने थाने पहुंचकर उसको तलाश कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


 शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी इंतजार (30) और राशिद (28) सगे भाई हैं तथा कपड़े का व्यापार करते हैं। मंगलवार दोपहर थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि रविवार को दोनों भाई व्यापार के सिलसिले में गुड़गांव गए थे। वहां से ट्रेन से वह दिल्ली और फिर मेरठ गए।

आरोप है कि मेरठ में भैंसाली बस अड्डे पर जहर खुरानी गिरोह ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर दो लाख रुपये लूट लिए। किसी तरह राशिद सोमवार शाम को शामली लौट आया।  उसने पूरा वाकया परिजनों को बताया। परिजनों ने उससे इंतजार के बारे में पूछा, तो बोला कि मेरठ में बस अड्डे तक वह साथ थे, उसके बाद इंतजार कहां गया कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने इंतजार के बारे में जानकारी लेने के बाद उसको तलाश कराने का आश्वासन दिया। साथ ही परिजनों को मेरठ जाकर भी पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया। इसके बाद परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए।

व्हाट्सएप से हुई पहचान
व्यापारी के परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर एक वाट्सएप ग्रुप पर राशिद का फोटो देखा, जिसमें उसे मेरठ में बेहोशी की हालत में मिलना बताया गया था। उसी से राशिद की पहचान होने पर संपर्क किया, जिसके बाद राशिद शामली अपने घर पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें