फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, चार घायल

Tue, 30 May 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। रंजिश में दो पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी कासिम अंसारी का पड़ोस के ही शरीफ से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि एक महीने पूर्व शरीफ ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर कासिम अंसारी के खेत पर ट्रैक्टर चलाकर फसल को बर्बाद कर दिया था। रविवार की शाम कासिम अंसारी अपने घेर से दूध लेकर अपने घर लौट रहा था।

आरोप है कि रंजिशन इसी बीच रास्ते में जरीफ ने कासिम के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। इस मौके पर मौजूद मोहल्लेे के लोगों ने दोनों को समझाबुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद जरीफ कई अन्य के साथ मिलकर कासिम के घर पहुंचा ओर वहां पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर कासिम के परिजन भी मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष से शरीफ और बाबू, जबकि दूसरे पक्ष से कासिम ओर आरिफ घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कस्बे के राजकीय अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें