फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद दर्ज  हुई विधायक के  घर चोरी की रिपोर्ट 

Tue, 30 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- तिलहर के विधायक रोशनलाल के घर वारदात
विज्ञापन

- नकदी, जेवर और लाइसेंसी पिस्टल भी ले उड़े 
जिले में न अपराधियों की हौसले पस्त हो रहे है न ही पुलिस की कार्यशैली में सुधारा हो रहा है। ताजा मामला तिलहर के विधायक रोशन लाल वर्मा के घर का है। बेखौफ विधायक के घर से लाखों की नकदी, जेवर के साथ उनकी लाइसेंसी पिस्टल ले उड़े। वहीं पुलिस ने भी तीन दिन तक मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन अंतत: सोमवार को थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

सत्ताधारी दल के  विधायक के घर चोरी की वारदात 26 मई की रात में हुई, लेकिन स्थानीय पुलिस घटना का खुलासा करने के बजाय मामले को दबाने में लग गई। चूंकि मामला सत्ताधारी विधायक का था और कीमती सामान के साथ लाइसेंसी पिस्टल भी चुराई गई थी, इसलिए पुलिस इस मामले को पचा नहीं पाई और बहाना बहाने के बाद थानाध्यक्ष को मजबूरन मामले की रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। अब पुलिस के सामने वारदात का खुलासा करने की चुनौती है। सीओ सदर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है, लेकिन अभी चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में विधायक से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें