फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों से जब्त किए पांच लाख 70 हजार

Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कारों से तलाशी के दौरान पांच लाख 70 हजार का कैश बरामद कर लिया। पुलिस ने रुपये को ट्रेजरी में जमा करा दिया और आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन


आदर्श मंडी थाना प्रभारी साहब सिंह शुक्रवार को एसटी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने हरियाणा की ओर से आ रही एक आई-20 कार को रोक लिया। 

 पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से चार लाख रुपये कैश मिला। पुलिस के अनुसार सभी नोट दो-दो हजार के थे। पुलिस ने कैश के बारे में कार चला रहे सुहेब निवासी खालापार मुजफ्फरनगर से पूछताछ की तो वह नोटों के बारे में संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने उसके बाद नोटों को ट्रेजरी में जमा कर दिया।

करीब डेढ़ घंटा बाद पुलिस ने हरियाणा की ओर से आ रही एक बोलेरो कार को रोक लिया और उसकी तलाशी ली तो उसमें से एक लाख 70 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस इस रकम के बारे में चालक शौकीन पुत्र शब्बीर निवासी भैंसानी इस्लामपुर से पूछताछ की तो वह भी संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने उनको ट्रेजरी में जमा करा दिया। आदर्श मंडी थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि सभी कैश को जमा करा दिया गया है और आयकर विभाग की टीम को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। अग्रिम जांच और कार्रवाई आयकर विभाग की टीम द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें