फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रत्याशियों को जान का खतरा

Thu, 26 Nov 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। जहानपुरा और जंधेड़ी गांव में प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे तीन प्रत्याशियों को जान का खतरा है। कैराना कोतवाली पुलिस ने तीनों प्रत्याशियों को सुरक्षा दिलाने के लिए एसपी शामली को पत्र भेजा है। एसपी की स्वीकृति के बाद ही इन्हें सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, जहानपुरा गांव से कुख्यात मुकीम उर्फ काला की मां और पत्नी प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं। मुकीम काला की गांव में रंजिश भी है और उसके नाम का खौफ गांव में बना हुआ है। काला के परिजनों के सामने वर्तमान ग्राम प्रधान के पति जनाब अली चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व में इनके बीच तनातनी हो चुकी है। वहीं, इसी गांव की जरीना बानो भी मुकीम के परिजनों के खिलाफ चुनाव मैदान में है। इस कारण उक्त दोनों ही प्रत्याशियों की जान को खतरा बताया जा रहा है।

उधर, मुकीम उर्फ काला के साथी साबिर की पत्नी और मां जंधेड़ी गांव में प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं। इनके सामने वर्तमान प्रधान आरिफ चुनाव लड़ रहे हैं। मुकीम के साथ ही साबिर जंधेड़ी भी हत्या, लूट और रंगदारी के मामलों में आरोपी है। उसके परिजनों द्वारा चुनाव लड़ने से विपक्षी प्रत्याशियों में खासकर आरिफ की जान को खतरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मुकीम और साबिर की तरफ से दूसरे प्रत्याशियों को धमकी देकर डराने की कोशिश हो सकती है और हमले की आशंका भी है। इंस्पेक्टर कैराना बीपी सिंह ने बताया जहानपुरा से जनाब अली, जरीना बानो और जंधेडी से प्रधान पद के प्रत्याशी आरिफ को सुरक्षा दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। इन प्रत्याशियों ने अपनी जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

इस बारे में एसपी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें