फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबगढ़ में बदमाशों का धावा, हड़कंप मचा

Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कुतुबगढ़ में चोरी। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ में बदमाशों ने एक ही रात में तीन मकानों पर धावा बोलकर सोने चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


गांव कुतुबगढ़ में शुक्रवार रात बदमाशों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य बादशाह सिंह, नाथीराम और करतार सिंह के घरों को निशाना बनाया। बदमाश मकानों की छत से होते हुए घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया।

बदमाशों ने करतार के घर से सोने का सिक्का, गले का सैट, कुंडल, दो नथ, चार अंगूठी, चार पैंडिल, मंगलसूत्र, चांदी की पांजेब, पंचांगला, चाबी छल्ला सहित लगभग एक किलो चांदी के आभूषण सहित पांच हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा नाथीराम ने बताया चार अंगूठी, 2 कुंडल, डेढ़ किलो चांदी के आभूषण व दस हजार की नकदी चोरी कर ली। उधर करतार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पहले नकाब लगाकर दरवाजा तोड़ना चाहा, लेकिन विफल होने के बाद छत फांदकर घर में घुस गए।
विज्ञापन


घर में रखी दस हजार की नकदी, चांदी के जेवर, सोने की अंगूठी आदि सामान चोरी कर चोर फरार हो गए। तीनों ही परिवारों को चोरी की जानकारी सुबह जागने के बाद लगी। वहीं, खेतों में काम करने वाले कुछ ग्रामीणों ने बताया कि देर रात्रि में लगभग आधा दर्जन लोगों को राजवाहे की पटरी पर देखा गया था। तीनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है। उधर, थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी चोरी की तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें